गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: सांस फूलना, लगातार खांसी, सीने में जकड़न जैसी शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे, वर्ष 2024 में 4110 मरीज थे, पिछले वर्ष बढ़कर 5754 हो गए ----- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।

फेफड़ों से संबंधित बीमारियों का बढ़ता प्रभाव जिले में फेफड़ों से संबंधित बीमारियां अब युवाओं को भी तेजी से अपनी चपेट में ले रही हैं। अस्पतालों में सांस फूलना, लगातार खांसी और सीने में जकड़न जैसी शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों में करीब 30 प्रतिशत युवा हैं। खास बात यह है कि इनमें कई युवाओं को धूम्रपान या शराब की लत भी नहीं है। जिले में 40 प्रतिशत फेफड़े संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले वर्ष 2024 में 4110 मरीज सामने आए थे, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या बढ़कर 5754 हो गई है।

प्रदूषण का प्रभाव चिकित्सकों के अनुसार लगातार बढ़त...