गुड़गांव, जुलाई 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) कार्य 24 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है। बीएलओ घर-घर जाकर किए जा रहे सत्यापन की अंतिम तिथि 14 जुलाई थी। मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन व पुनर्व्यवस्था का कार्य भी 24 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। जिले में एसआईआर कार्य 88 प्रतिशत हो चुका है और 22 प्रतिशत कार्य बाकी है। चार में से गुरुग्राम-बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र एसआईआर कार्य में काफी धीमा चल रहा है। इसमें बहुमंजिला सोसाइटियों में लोग नहीं मिलने से बीएलओ को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार जाने के बाद लोग नहीं मिलने से एसआईआर कार्य में आपेक्षा से काफी कम हुए। जिन पात्र मतदाताओं का सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है। मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि है, वे निर्धारित अवधि के अंदर अपने क्षेत्र के बीएलओ ...