गुड़गांव, अगस्त 4 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। श्रम विभाग ने भवन निर्माण और अन्य असंगठित श्रमिकों के लिए पोर्टल पर दोबारा नए पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के 97 हजार श्रमिकों का दोबारा पोर्टल पर पंजीकरण होगा। श्रमिकों को आवेदन में काम का ब्यौरा देते समय वर्क स्लिप लगेंगे। वहीं वर्क स्लिप की जांच में गुरुग्राम में तीन हजार श्रमिक फर्जी मिले थे। 90 दिन का कार्य प्रमाण:

ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान श्रमिक के पास पिछले एक साल में 90 दिन काम करने का प्रमाण होना चाहिए। अब काम का ब्यौरा देते समय वर्क स्लिप पर सरपंच या काम कराने वाले मालिक के हस्ताक्षर और सत्यापन अनिवार्य कर दिए गए हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, परिवार के सदस्यों का विवरण और बैंक खाता जानकारी भी देनी होगी। ऑनलाइन पोर्टल...