गुड़गांव, अगस्त 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में सोमवार को खिलाड़ियों ने मैदान पर दमखम दिखाया। जिले के अलग-अलग खंडों से सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। मुकाबलों के बाद विभिन्न आयु वर्गों में विजेता और उपविजेता टीमों का फैसला हुआ।

प्रतियोगिता के परिणाम जिला शिक्षा विभाग में एईओ जगदीश अहलावत ने बताया कि प्रतियोगिता के अंडर-19 वर्ग में लड़कियों की टीम में पटौदी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सोहना की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं लड़कों के अंडर-19 मुकाबले में गुरुग्राम की टीम विजेता बनी और सोहना ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में भी पटौदी का दबदबा रहा। पटौदी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि फर्रुखनगर की टीम...