Gurgaon News: जालसाजों ने महिला से नौ लाख 82 हजार की ठगी
गुड़गांव, जुलाई 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने महिला को झांसे में लेकर नौ लाख 82 हजार रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने साइबर थाना पूर्व में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-47 निवासी प्रतिमा गुप्ता ने बताया कि 10 जुलाई 2026 को अज्ञात साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यम से उनसे संपर्क किया। झांसे में आकर पीड़िता ने अलग-अलग किस्तों में कुल नौ लाख 82 हजार928 रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा होने के बाद आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही मूल रकम लौटाई। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.