Gurgaon News: जालसाजों को बैंक खाता मुहैया करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। पुलिस ने ठगी करने वाले को खाता मुहैया कराने के मामले में दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शिवम और अनमोल, निवासी इंद्रा बस्ती, हरिद्वार उत्तराखंड के रूप में हुई है। 24 अगस्त को पीड़ित ने थाना साइबर अपराध मानेसर में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोन दिलाने का लालच दिया और प्रक्रिया और विभिन्न शुल्कों के नाम पर कुल एक लाख 95 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, तो पता चला कि ठगी की रकम आरोपी अनमोल के खाते में गई थी। आगे की पड़ताल में खुलासा हुआ कि अनमोल ने अपना खाता अपने साथी शिवम को बेचा था, जिसने इसे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.