Gurgaon News: जाम से दिल्ली-जयपुर हाईवे को बंद करने की नौबत आई
गुड़गांव, जुलाई 8 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव नरसिंहपुर के समीप बारिश में धंसी सड़क की वजह से बुधवार दोपहर को तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा तो यातायात पुलिस ने हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर और हाईवे की सर्विस रोड को बंद कर दिया। इससे हीरो होंडा चौक पर जाम की स्थिति बन गई और वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, रात साढ़े आठ बजे धंसे हिस्से की मरम्मत करने के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू कर दिया। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली से जयपुर की तरफ हाईवे की चार लेन में से दो लेन धंस गई थी। आनन-फानन में एनएचएआई और जीएमडीए अधिकारियों ने यातायात पुलिस की मदद से इस धंसे हिस्से की बेरीकेडिंग करवाई थी। तब यातायात पुलिस की तरफ से वाहन चालकों के लिए सलाह जारी की कि वे खेड़की दौला, मानेस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.