Gurgaon News: जांच: स्कूलों में टैबलेट समेत डिजिटल संसाधनों का सर्वे शुरू
गुड़गांव, अगस्त 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत करने के लिए अब उपलब्ध संसाधनों की वास्तविक स्थिति का हिसाब जुटाया जा रहा है। गुरुग्राम में करीब 570 सरकारी स्कूल हैं, जिनमें प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में डिजिटल उपकरणों की उपलब्धता और उनकी कार्यशील स्थिति जांचने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। खासतौर पर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए गए टैबलेट की स्थिति पर कमेटी का फोकस है। स्कूलों में पहुंच रही कमेटी यह देख रही है कि रिकॉर्ड में दर्ज उपकरणों में से कितने स्कूल में मौजूद हैं और कितने वर्तमान में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। टैबलेट में कितने पूरी तरह सही हैं, कितनों में मामूली तकनीकी खराबी है और कितने लंबे समय से खराब पड़े हैं, इसका अलग-अलग ब्योरा त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.