Gurgaon News: जांच: कितने कंप्यूटर चल रहे, कितने बंद, अब स्कूलों को देना होगा पूरा हिसाब
गुड़गांव, जुलाई 9 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए अब कागजी रिकॉर्ड नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत का ऑनलाइन आकलन किया जाएगा। जिले के सभी सरकारी स्कूलों को अपने यहां उपलब्ध प्रत्येक डिजिटल उपकरण की वर्तमान स्थिति एमआईएस पोर्टल पर अपडेट करनी होगी। इससे यह साफ हो सकेगा कि स्कूलों में उपलब्ध कंप्यूटर, टैबलेट, स्मार्ट बोर्ड, एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर और अन्य डिजिटल संसाधनों का कितना उपयोग हो रहा है और कितने उपकरण खराब या अनुपयोगी पड़े हैं। शिक्षा विभाग ने 13 जुलाई तक यह प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। गुरुग्राम में पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब, डिजिटल बोर्ड और अन्य तकनीकी संसाधनों का लगातार विस्तार हुआ है। कई स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षण, स्मार्ट क्लास और डिजिट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.