Gurgaon News: जलभराव से तीन सेक्टरों को राहत दिलाने की तैयारी
गुड़गांव, अक्टूबर 6 -- Gurgaon News: - सेक्टर-37सी, 37डी, नौबी में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी गुरुग्राम, दीपक आहूजा। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित तीन सेक्टरों को जलभराव से निजात दिलाने की तैयारी गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की तरफ से की जा रही है। इस सिलसिले में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से नया बरसाती नाला तैयार करने का इस्टीमेट तैयार किया है। उच्चाधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा।
बरसाती नाले का निर्माण जीएमडीए ने सेक्टर-37सी और सेक्टर-37डी की मुख्य सड़क पर बरसाती नाले के निर्माण की योजना बनाई है। मौजूदा समय में इस मुख्य सड़क के दोनों तरफ बरसाती नाला है, जोकि इस मुख्य सड़क के पानी को लेता है। इन दोनों सेक्टरों के अलावा सेक्टर-नौबी के बरसाती पानी को लेने के लिए मुख्य बरसाती नाले का निर्माण किया जाएगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.