गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने 19 साल की बीटेक की छात्रा पर किया हमला -छात्रा के बाजू और कमर सहित तीन जगह गहरे घाव- सेक्टर-37 की अशोका एन्क्लेव पार्ट-दो में सुबह कुत्ते को घुमाते समय हुई घटना - छात्रा अपने पालतू कुत्ते को गोद में उठाया तभी दूसरे कुत्ते ने छात्रा को बनाया निशाना -छात्रा के बयान पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, जांच जारी

घटना का विवरण फरीदाबाद,संवाददाता। सेक्टर-37 स्थित अशोका एन्क्लेव पार्ट-दो में पालतू कुत्ते को घुमाने निकली एक 19 साल की छात्रा पर पड़ोसी के जर्मन शेफर्ड कुत्ते ने हमला कर दिया। आरोप है कि कुत्ते ने छात्रा की दाहिनी बाजू और कमर पर जबड़े से काटकर गहरे घाव कर दिए। घटना 17 अक्टूबर की सुबह करीब 6:45 से 7 बजे के बीच की बताई गई है। पीड़िता ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को शिकायत देकर कुत्ते...