गुड़गांव, जुलाई 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के धूल प्रदूषण रोकने संबंधी सख्त निर्देशों के बावजूद गुरुग्राम में सड़क सुधारीकरण की गति बेहद धीमी बनी हुई है। मानसून के दौरान शहर की बदहाल और जर्जर सड़कें आम नागरिकों के लिए आफत का सबब बनी हुई हैं। सड़कों पर बने गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के ही आंकड़ों के अनुसार, दूसरी तिमाही तक तय 396 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास लक्ष्य के मुकाबले केवल 177 किलोमीटर सड़कें ही दुरुस्त हो पाई हैं। यानी लगभग 219 किलोमीटर सड़कें अभी भी मरम्मत के इंतजार में अधर में लटकी हैं। निगम फिलहाल योजना की तीसरी तिमाही में काम कर रहा है, लेकिन रफ्तार अभी भी सुस्त है। इस देरी पर निगम के चीफ इ...