Gurgaon News: जर्जर नागरिक अस्पताल भवन के मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा
गुड़गांव, जुलाई 11 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। नागरिक अस्पताल भवन की जर्जर हालत को दुरुस्त करने का कार्य जल्द शुरू होगा। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के भवनों की छतों से टपकने वाला बरसाती पानी को रोकने के लिए एक करोड़ रुपये का बजट दिया है। ताकि जल्द से जल्द अस्पताल भवनों की जर्जर हालत को सुधारा जा सके। नागरिक अस्पताल में 46 साल पहले बना यह भवनों की छत बरसात के मौसम में पिछले करीब पांच वर्ष से टपकने लगती है। अस्पताल के एक मात्र प्रस्तुति वार्ड को छोड़ अन्य ऐसा कोई भवन नहीं है। जिसके छत या दीवार से बरसाती पानी न आता हो। अस्पताल की छत से टपकने वाला पानी वार्डों में लगे बेड, एक से दूसरे वार्ड को जोड़ने वाले रास्तों में बरसाती पानी जमा हो जाता है। जिससे यहां आने वाले रोगियों से लेकर स्वास्थ्य विभाग कर्मी, डॉक्टर टीम व नर्स आदि स्टाफ के पैर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.