गुड़गांव, अक्टूबर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जमीन का मुआवजा मिलने के बाद एक शातिर भतीजे ने अपने ही चाचा के बैंक खाते में सेंध लगाकर करीब 25 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपी ने बच्चों की स्कूल फीस भरने और फोन ठीक करने के बहाने चाचा के मोबाइल में नेट बैंकिंग सक्रिय की और खुद ही आईडी-पासवर्ड सेट कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करता रहा। बैंक में केवाईसी कराने जाने पर जब फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बांस कुशला निवासी टिक्कम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा, मानेसर शाखा में है तथा उनकी यूपीआई आईडी उनके मोबाइल नंबर से जुड़ी हुई है। पीड़ित टिक्कम के मुताबिक जनवरी 2026 में उन्हें जमीन का मुआवजा मिला था। जैसे ही परिवार के लोगों को मुआवजे की रकम मिलने ...