Gurgaon News: जमीन इंतकाल के एवज में 15 हजार की रिश्वत लेते हल्का पटवारी गिरफ्तार
गुड़गांव, जुलाई 7 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की गुरुग्राम टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी राजेश मल्हान को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी शेरपुर गांव की एक जमीन का इतकाल का राजस्व रिकॉर्ड दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।
रिश्वत मांगने का तरीका ब्यूरो के अनुसार शिकायतकर्ता के दोस्त ने अपनी पत्नी के नाम पर शेरपुर में जमीन खरीदी थी। इसका सरकारी रिकॉर्ड में नाम चढ़वाने के लिए जब पटवारी से संपर्क किया गया, तो उसने शुरू में 45 हजार की घूस मांगी। काफी मान-मनौव्वल के बाद आरोपी सौदा घटाकर 20 हजार करने पर राजी हुआ, जिसमें से पांच की वह पहली किस्त के रूप में पहले ही ले चुका था।
जाल बिछाने की कार्रवाई बची ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.