Gurgaon News: जमा बरसाती पानी की निकासी न होने से बदबू बनीं परेशानी
गुड़गांव, जुलाई 4 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार । अनाज मंडी परिसर में फड़ों के साथ जमा बरसाती पानी की निकासी न होने से बदबू उठ रही है। बरसाती पानी के जमा रहने से जान लेवा बीमारी फैलने के पूरे आसार बनें हुए है। मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी ही फैली होने से लोग पैदल चलने से भी कतरा रहे है। पिछले दिनों हुई बरसात से अनाज मंडी के फंड़ों के बीच में पानी निकासी के लिए बनाई गई नालियों ने गंदगी का रूप धारण कर लिया है। नालियों में कूड़ा-कचरा पड़ा होने के कारण बरसाती पानी जमा हो रहा है। उक्त पानी से उठती बदबू से लोगों को सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। जबकि मंडी के खुले परिसर में अवैध रूप से खड़ी होने वाली रेहड़ियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। फल व सब्जियां बेचने वाले रेहड़ी मालिक शाम को अपने कचरे को ऐसे ही फेंककर चले जाते है। नालियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.