Gurgaon News: जखोपुर में सीवर शोधन संयंत्र की क्षमता बढ़ेगी
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गांव जखोपुर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाई जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग की इस योजना को मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है। इसके तहत टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है। इसकी क्षमता बढ़ने के बाद बरसाती नालों को प्रदूषण से निजात मिलेगी। सीवर का गंदा पानी सही ढंग से शोधित हो पाएगा। मौजूदा समय में इस सीवर शोधन संयंत्र की क्षमता छह एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) है। इसमें क्षमता से अधिक गंदा पानी पहुंच रहा था, जिसे यह संयंत्र शोधित नहीं कर पा रहा था। जनस्वास्थ्य विभाग ने इसकी क्षमता को 13 एमएलडी तक करने का प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा था। इस प्रस्ताव को तकनीकी जांच के बाद मुख्यालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। टेंडर आवंटन के एक साल के अंदर इस संयंत्र की क्षमता को सात एमएलडी और बढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.