Gurgaon News: छेड़छाड़ करने पर व्यक्ति को सड़क पर युवती ने पीटा
गुड़गांव, जुलाई 10 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम-पटौदी रोड पर गांव कादीपुर के समीप एक युवती के साथ छेड़छाड़ करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। इस युवती ने इस व्यक्ति के मुंह पर जमकर थप्पड़ मारे। माफी मांगने के लिए जब यह व्यक्ति नीचे झुका तो उसे लात भी मारी। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह युवती ऑटो पर बैठकर गुरुग्राम शहर की तरफ जा रही थी। इस ऑटो में एक व्यक्ति इसके साथ बैठा था। ऑटो में इस व्यक्ति ने इस लड़की से छेड़छाड़ कर दी। इसके बाद युवती ने ऑटो रूकवाकर सड़क पर इस व्यक्ति को पीटना शुरू कर दिया। 38 सेकेंड के वायरल वीडियो में इस युवती ने इस व्यक्ति के मुंह पर 15 थप्पड़ मारे और दो लात मारी। इसको देखकर आसपास लोग एकत्रित हो गए। युवती कह रही थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.