गुड़गांव, अक्टूबर 22 -- Gurgaon News: गाँव घर्रोट में अवैध पटाखे बनाने का भंडाफोड़, 60 कट्टे विस्फोटक पदार्थ बरामदपलवल ,हथीन,संवाददाता। हथीन-मंडकौला रोड पर घर्रोट गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बनाने के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में तैयार पटाखे, खाली पैकेट और विस्फोटक पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस को देखकर दो व्यक्ति दीवार फांदकर जंगल की तरफ भाग गए। पुलिस के अनुसार 21 अक्तूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव निवासी गिर्राज के मकान में इस्लाम अवैध रूप से माचिस के पटाखे बना रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: पुलिस ने बरामद की अवैध आतिशबाजी, अधिकांश माल गायब! तलाशी के दौरान 20 पैकेट बीड़ी बम, 10 कट्टे बीड़ी बम, 15 कट्टे छत्ता बम, द...