गुड़गांव, सितम्बर 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। जिन छात्रों ने अब तक कॉलेज में दाखिला नहीं लिया है उनके पास अब सिर्फ एक दिन का मौका बचा है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूजी-पीजी के पहले वर्ष की खाली सीटों पर दाखिले और दूसरे, तीसरे और चौथे वर्ष के विद्यार्थियों के प्रमोशन और दाखिले के लिए 15 सितंबर तक समय दिया है। ऐसे में जिन विद्यार्थियों ने अब तक दाखिला नहीं लिया है, वे मंगलवार तक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विभाग के ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर 15 सितंबर को अंतिम तिथि के तौर पर प्रदर्शित किया गया है। गुरुग्राम में इस बार शहर के कॉलेजों में पिछले वर्षों की तुलना में विद्यार्थियों का दाखिले के प्रति रुझान कुछ कम नजर आया है। खासकर शहर के प्रमुख कॉलेजों में पहली पसंद के पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों ने अपेक्...