गुड़गांव, नवम्बर 22 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपने घर-परिवार से दूर रहकर हॉस्टल में रहने वाली बेटियों की सुरक्षा और निजता को लेकर अब कोई समझौता नहीं होगा। राज्य महिला आयोग के कड़े निर्देशों के बाद कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के महिला छात्रावासों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब शहर के किसी भी गर्ल्स हॉस्टल में कुक, सफाईकर्मी, क्लर्क, गैर-शिक्षक कर्मचारी या वार्डन के पद पर पुरुष कर्मी काम नहीं कर सकेंगे। इन सभी पदों पर शत-प्रतिशत महिला कर्मचारियों की ही तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। इस फैसले से न केवल छात्रावासों में रहने वाली छात्राओं को एक सहज और सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि दूर-दराज से अपनी बेटियों को पढ़ने भेजने वाले अभिभावकों की सबसे बड़ी चिंता भी दूर होगी।

गुरुग्राम के हॉस्टलों म...