Gurgaon News: छात्राओं से भरा ऑटो डिवाइडर से टकराया, शिक्षिका समेत पांच घायल
गुड़गांव, सितम्बर 17 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर गुरुवार शाम करीब साढ़ सात बजे जीडी गोयनका कॉलेज के सामने एक अनियंत्रित ऑटो सुरक्षा दीवार से टकरा गया। हादसे में एक शिक्षिका और चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सोहना नागरिक अस्पताल से गुरुग्राम रेफर कर दिया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सोहना) की 14 छात्राएं अपनी इंचार्ज शिक्षिका विजय लक्ष्मी के साथ गुरुग्राम स्थित हिपा से प्रशिक्षण पूरा कर ऑटो द्वारा सोहना लौट रही थीं। जीडी गोयनका कॉलेज के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में तान्या, काजल, गूंजन, उर्वशी और शिक्षिका विजय लक्ष्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।राहगीरों ने तुरंत घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.