गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए से 23 अक्तूबर को सेक्टर-14 राजकीय महिला महाविद्यालय में जिलास्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। हरियाणा सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसमें छह सौ युवाओं को रोजगार के प्रस्ताव पत्र देने का लक्ष्य है। आईटीआई के प्राचार्य रविंद्र यादव ने बताया कि रोजगार मेले में राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी कौशल और संबंधित ट्रेड के अनुसार चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे युव...