Gurgaon News: छह वर्ष पुराने मामले में आरोपी दोषी करार
गुड़गांव, नवम्बर 13 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जिला अदालत ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेशों का उल्लंघन करने के छह साल पुराने मामले में आरोपी अतुल दहिया को दोषी करार देते हुए उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी नेहा की अदालत ने यह निर्णय सुनाया। दोषी द्वारा अदालत में ही जुर्माने की राशि जमा कराए जाने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।
मामले की पृष्ठभूमि मामले के अनुसार पांच जून 2020 को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सूर्य विहार, सेक्टर-9ए निवासी अतुल दहिया के खिलाफ पालम विहार थाना क्षेत्र की सार्वजनिक सड़क पर बिना मास्क लगाए और बिना किसी आवश्यक कार्य के घूमता हुआ पाया गया था। सरकारी निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप में पालम विहार थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.