गुड़गांव, अगस्त 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,दीपक आहूजा। सुशांत लोक तीन के बी-एक ब्लॉक के मकान नंबर 52 में छज्जा गिरने से घायल 60 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया यादव की सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में घायल ठेकेदार पवन का अभी इलाज चल रहा है। रविवार सुबह इस मकान की दूसरी मंजिल के मालिक कन्हैया यादव ने ठेकेदार पवन को बुलाया था। दो साल से बंद होने की वजह से इस मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी की हालत खस्ताहाल थी। दरार आने पर इसकी मरम्मत करवाने के लिए ठेकेदार को बुलाया था। जैसे ही कन्हैया यादव और पवन इस बालकनी में चढ़े थे तो यह भरभराकर नीचे गिर गई थी। इसमें गिरने से पहली मंजिल और भूतल की बालकनी भी क्षतिग्रस्त होकर मलबे में तब्दील हो गई। इस हादसे में कन्हैया यादव और पवन घायल हो गए थे। दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया...