Gurgaon News: चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। चोरी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए शातिर ने न केवल पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और उनकी वर्दी फाड़ दी, बल्कि एक जवान के हाथ पर दांत से बुरी तरह काट भी लिया। इसके बाद आरोपी ने पत्थरों से भी पुलिस टीम पर हमला करने का प्रयास किया। हालांकि, घायल होने के बावजूद पुलिस जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी पर पहले से ही चोरी समेत कई संगीन अपराधों के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपी की पहचान जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की रात पुलिस थाना शहर सोहना की एक टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गाड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.