गुड़गांव, अगस्त 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। चीन से रिश्तों में सुधार होने से गुरुग्राम के मैन्युफैक्चरिंग को रफ्तार मिलेगी। पिछले दिनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की चीन यात्रा की। जिससे आर्थिक और कूटनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष दीपक मैनी ने कहा कि भारत रूस, चीन और जापान के साथ अलग क्षेत्रों में मजबूत रिश्ते बनाकर एक ऐसा संतुलन तैयार कर रहा है, जिसका फायदा आने वाले समय में उद्योग और कारोबार को मिलेगा। वीजा, उड़ान, सप्लाई चेन की अड़चनें कम होने से गुरुग्राम में उद्योग बढ़ेंगे। रोजगार के नए अवसर, ग्लोबल कंपनियों को नया प्लेटफॉर्म मिल सकता है। खास तौर पर मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो कंपोनेंट, मशीनरी और टेक्नोलॉजी सेक्टर को गति मिल सकती है। ...