Gurgaon News: चिंता: बीएलओ ड्यूटी से स्कूलों में शिक्षक कम, 18 अगस्त से परीक्षाओं की चिंता
गुड़गांव, अगस्त 14 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लगातार चुनावी ड्यूटी लगाए जाने से पढ़ाई और स्कूल संचालन प्रभावित होने के बाद अब 18 अगस्त से शुरू होने वाली परीक्षाओं को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। शिक्षकों के अनुसार जिले के करीब 90 फीसदी सरकारी स्कूलों में किसी न किसी स्तर पर स्टाफ की कमी की स्थिति बनी हुई है। कई स्कूलों में बड़ी संख्या में शिक्षक बीएलओ और बीएलओ सहायक की ड्यूटी पर हैं। ऐसे में स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के साथ उनकी निगरानी और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी बचे हुए शिक्षकों पर आ गई हैं। स्थिति यह है कि 600 से 700 विद्यार्थियों की संख्या वाले कुछ स्कूलों में भी एक-दो शिक्षक ही स्कूल संभाल रहे हैं। ऐसे में नियमित कक्षाएं चलाना तो दूर, बच्चों की निगरानी करना तक चुनौती बन रहा है। अब 18 अगस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.