गुड़गांव, अक्टूबर 8 -- Gurgaon News: बल्लभगढ़,अशोक जैन। चालान चेक करने के नाम पर मोबाइल में फर्जी एपीके फाइल इंस्टॉल करना बल्लभगढ़ के एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। फाइल इंस्टॉल करने के बाद साइबर ठगों ने उनके दो बैंक खातों से अलग-अलग दस लेनदेन के जरिए 2 लाख 41 हजार रुपये निकाल लिए। अनिल चौधरी ने ने 3 अक्टूबर चालान चेक करने के लिए परिवहन के नाम की एक एपीके फाइल मोबाइल में इंस्टॉल की थी। फाइल इंस्टॉल करने के दो दिन बाद 5 अक्टूबर को उनके बैंक खातों से बिना जानकारी और अनुमति के लगातार रकम निकलनी शुरू हो गई। शिकायत के अनुसार आईडीबीआई बैंक के खाते से सात बार रकम निकाली गई। इन सभी लेनदेन से आईडीबीआई खाते से कुल 1 लाख 48 हजार रुपये निकाले गए। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: चालान चेक करने पर रकम गंवाईदो बैंक खातों से हुई निकासी इसके अलावा एक्सिस बैंक के ...