Gurgaon News: चालक ने राहगीर को कुचला, इलाज के दौरान मौत
गुड़गांव, जुलाई 24 -- Gurgaon News: सिंगल गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक और दर्दनाक मामला सामने आया है। सुभाष चौक अंडरपास के पास अज्ञात गाड़ी चालक ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान 37 वर्षीय चेतराम के रूप में हुई है। पीड़ित के भाई संजय वर्मा निवासी अलवर राजस्थान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।घटना 27 जून 2026 की है, जब आरोपी चालक अपनी गाड़ी को अत्यधिक लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए सुभाष चौक अंडरपास के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान उसने चेतराम को सीधी टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल चेतराम को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.