गुड़गांव, सितम्बर 24 -- Gurgaon News: बिना ओसी और बदहाली के बीच चल रहा आबकारी विभाग का कार्यालय बेसमेंट में पानी भरा पानी, खराब लिफ्ट और सीवर ओवरफ्लो से जूझ रहे कर्मचारी व आमजन यह भी पढ़ें- Gurgaon News: चार साल बाद भी आबकरी विभाग को हस्तांतरित नहीं हुआ संसाधन भवनमुख्यालय स्तर पर बजट मंजूरी नहीं मिलने से अटका मरम्मत कार्य गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। सेक्टर-39 स्थित संसाधन भवन को बने हुए भले ही चार साल पूरे होने वाले हों, लेकिन यह इमारत आज तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा आबकारी एवं कराधान विभाग को आधिकारिक रूप से हस्तांतरित नहीं की जा सकी है। बिना ऑक्यूपेशन सर्टिफिकेट (ओसी) के संचालित हो रहे इस पांच मंजिला आधुनिक भवन में उचित रखरखाव और वित्तीय बजट के अभाव में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं।इमारत में न तो लिफ्ट काम कर रही ह...