Gurgaon News: चाकू के बल पर सीएससी सेंटर से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सीएससी सेंटर (मनी ट्रांसफर दुकान) में घुसकर चाकू के बल पर 50 हजार की लूट करने वाले तीन शातिर आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने गली में सन्नाटा होने का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने गुरुवार को थाना सेक्टर-5 में लिखित शिकायत देकर बताया कि उसकी शीतला कॉलोनी में सीएससी सेंटर नाम से दुकान है। वहां वह मनी ट्रांसफर का भी काम करता है। बुधवार रात साढ़े आठ बजे दो लड़के उसकी दुकान पर आए और फोन का चार्जर देखने के बाद चले गए। कुछ समय बाद दोनों लड़के दोबारा दुकान में आए और फिर से चार्जर मांगने लगे। जैसे ही पीड़ित उन्हें चार्जर देने लगा, आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया और उसका मुंह दबा लिया। चाकू दिखाकर 50 हजार रुपये नकद और उसका मोबाइल फोन लूट लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.