गुड़गांव, अक्टूबर 28 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार देर रात को बिलासपुर के पास एक चलती हुई मारुति स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार के बोनट से धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और समय रहते गाड़ी से बाहर कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस अचानक हुए हादसे के कारण व्यस्त हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्विफ्ट कार दिल्ली से जयपुर की दिशा में जा रही थी। जैसे ही वाहन बिलासपुर चौक के पास पहुंचा, इंजन वाले हिस्से से अचानक गाढ़ा काला धुआं निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग की लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि बिलासपुर में पहले से ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य...