गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। मकान का ताला तोड़कर आभूषण चोरी करने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-39 की टीम ने एक आरोपी को सेक्टर-25 डीएलएफ फेज-2 से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झारखंड के धनबाद निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में चक्करपुर गांव में रह रहा था। चक्करपुर स्थित मकान से चोरी की शिकायत पर थाना सेक्टर-29 में केस दर्ज किया गया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ के बाद आरोपी के कब्जे से चोरी की एक चांदी की पायल, एक हीरे की अंगूठी, सोने की कान की बाली, चांदी का ब्रेसलेट और एक घड़ी बरामद की गई है। आरोपी पर पहले से भी चोरी का एक मामला दर्ज है। अदालत से भगोड़े घोषित दो उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी गुरुग्राम। अदालत के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय ...