गुड़गांव, सितम्बर 1 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत मानेसर एसडीएम लोकेश यादव ने गांव चंदू में रात्रि ठहराव किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ संवाद कर गांव की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों तथा अन्य स्थानीय विषयों पर चर्चा की। ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि गांव में रात्रि प्रवास का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अपनी बात रखने के लिए दूर न जाना पड़े। स्थानीय स्तर की समस्याओं को मौके पर ही संबंधित विभागों के संज्ञान में लाकर उनके समाधान की प्रक्रिया को गति दी जा सके। जवाबदेह प्रशासन के साथ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कहवावसिला की दोनों पंचायतों मे...