गुड़गांव, जुलाई 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। चंदू बुढेड़ा में 100 एमएलडी (मिलियन लीटर रोजाना) क्षमता का जल शोधन संयंत्र बनकर तैयार हो गया है। अगले सप्ताह में इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा, जो तीन महीने तक चलेगा। इसके शुरू होने के बाद मिलेनियम सिटी में पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति होगी। गुरुग्राम में मौजूदा समय में 670 एमएलडी क्षमता के जल शोधन संयंत्र हैं। इसमें गांव बसई में 270 एमएलडी, जबकि गांव चंदू में 400 एमएलडी क्षमता के संयंत्र हैं। 100 एमएलडी क्षमता का नया संयंत्र बनकर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण पर करीब 54 करोड़ रुपये की लागत आई है। जीएमडीए ने इस संयंत्र का ट्रायल शुरू करने के लिए मशीनरी को जोड़ना शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर यह कार्य पूरा होने के बाद इसका ट्रायल शुरू हो जाएगा। तीन महीने तक ट्रायल करने के बाद शहरवास...