Gurgaon News: घायल एसआई ने दम तोड़ा
गुड़गांव, अगस्त 16 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। गांव जयसिंहपुर खेड़ा के पुलिस से सेवानिवृत्त एसआई चांदूराम उर्फ चांदराम ने रविवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ने उन्हें 10 दिन पहले टक्कर मारकर घायल कर दिया था। दिवंगत एसआई चांदूराम के पुत्र जितेन्द्र कुमार ने बताया कि पांच अगस्त की दोपहर को बावल जाने के लिए वह अपने पिता के साथ गांव के बस स्टेंड पर खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके पिता को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल होकर 10 दिन से उपचाराधीन पिता ने आखिर में दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.