गुड़गांव, अक्टूबर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, अमर मौर्य। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप ) के लागू होने के बाद उद्योगों के उत्पादन पर गंभीर प्रभाव पड़ने की चिंता बढ़ गई है। उद्यमियों को त्यौहारी सीजन में उत्पादन प्रभावित होने का डर है। ग्रैप लागू होने से उद्योगों में बिजली संकट बढ़ जाता है। क्योंकि साढ़े आठ उद्योगों में पीएनजी कनेक्शन न होने से बिजली जाने के बाद डीजल जेनरेटर पर निर्भर है। ऐसे में जेनरेटर को संचालित नहीं कर पाएंगे। जिले में सेक्टर-37, कादीपुर, उद्योग विहार, बसई, दौलताबाद और मानेसर में 13 हजार से अधिक उद्योग है। इसमें सबसे अधिक गारमेंट और ऑटोमोबाइल कंपनियां है। जिसमें सबसे अधिक कर्मचारी काम करते है। इन कंपनियों में दशहरा के बाद दिवाली को लेकर उत्पादन तेज गति कर रहे है। इसमें करीब तीन हजार उद्योगों को बिजली आने या जान...