Gurgaon News: ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना पूरा होगा : राव इंद्रजीत
गुड़गांव, सितम्बर 27 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, दीपक आहूजा। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि ग्रामीण विकास से ही समृद्ध भारत का सपना पूरा हो सकता है। सरपंच, ब्लॉक समिति, जिला परिषद सदस्यों के साथ-साथ गांव में रहने वाले ग्रामीणों का कर्तव्य है कि वह गांव में साफ सफाई रखने में सहयोग करें। रविवार को राव इंद्रजीत सोहना विधानसभा के गांव कोटा व बिस्सर में सभाओं को संबोधित कर रहे थे। राव ने दोनों गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए की राशि प्रदान की। उन्होंने बिस्सर स्थित कामधेनु गौशाला के वार्षिक कार्यक्रम में टीन शेड, कर्मचारियों के आवास का शुभारंभ कर पौधारोपण किया। राव ने कहा कि वे छठी बार संसद में जनता के सहयोग से पहुंचे हैं। उनका हमेशा ध्येय रहा है कि जनहित के अधिक से अधिक कार्य किए जाएं। ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर व डेडीकेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.