Gurgaon News: ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास
गुड़गांव, जुलाई 16 -- Gurgaon News: रेवाड़ी, अशोक वधवा। गांव नंदरामपुर बास स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की दीवार को तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। धारूहेड़ा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुवार सुबह जब बैंक स्टॉफ पहुंचा तो पाया कि दीवार में एक बड़ा छेद हुआ है। चोरों ने बैंक में चोरी करने की नीयत से यह छेद किया था। उन्होंने छेद तो कर दिया, लेकिन वह बैंक लॉकर तक नहीं पहुंच सके। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक बैंक रिकार्ड व नगदी सुरक्षित है। पुलिस ने बैंक प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.