गुड़गांव, अक्टूबर 30 -- Gurgaon News: बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेगी परामर्श सेवा कुलगुरु प्रो. संजय कौशिक ने दो नए शोध केंद्रों का भी किया शुभारंभ सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सेवाएं

मनो-सुकून क्लिनिक की शुरुआत गुरुग्राम, साक्षी रावत। मानसिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को अब परामर्श और मनोसामाजिक सहायता के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को 'मनो-सुकून' मानसिक कल्याण क्लिनिक की शुरुआत की गई। यहां अनुभवी मनोचिकित्सकों और क्लिनिकल मनोवैज्ञानिकों की टीम लोगों को परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराएगी। खास बात यह है कि बीपीएल परिवारों के लिए ये सेवाएं पूरी तरह निशुल्क रहेंगी, जबकि अन्य लोगों को उचित दरों पर परामर्श मिल सकेगा। लोग विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से देश के अनुभवी मनोचिकित्सकों और...