गुड़गांव, सितम्बर 25 -- Gurgaon News: गुरुग्राम में 4.75 लाख एसआईआर नोटिस बांटे जा चुके, इसके बावजूद अगले स्तर पर प्रक्रिया नहीं बढ़ रही गुरुग्राम,गौरव चौधरी। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत जारी किए गए लगभग सभी नोटिस मतदाताओं तक पहुंचा दिए गए हैं। चार लाख 75 हजार 477 एसआईआर नोटिसों में से चार लाख 74 हजार 676 नोटिस मतदाताओं को दिए गए हैं। केवल 801 नोटिस देना बाकी है। हालांकि, नोटिस देने के बावजूद अगले स्तर पर प्रक्रिया अटकी हुई है। कुल तीन लाख छह हजार 421 मामले प्रक्रियाधीन हैं। इनमें से दो लाख 90 हजार 388 मामले ऐसे हैं, जो जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) के स्तर पर पांच दिनों से भी अधिक समय से लंबित हैं। इसके अलावा 36 हजार 102 मामलों में सुनवाई होना बाकी है।

लंबित मामलों की स्थिति इन 36 हजार 102 मामलों...