गुड़गांव, जुलाई 31 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। बारिश के बीच डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी और तेज कर दी है।गुरुवार को जिले में मलेरिया का मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गुरुवार को नौ हजार 561 घरों तक पहुंचकर बुखार सर्वे किया गया और संदिग्ध मरीजों के नमूने लिए गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: काजीबाजार में मिला मलेरिया का नया मरीजमलेरिया से जुड़ी जानकारी इस वर्ष की शुरुआत से अब तक सात लाख 93 हजार से ज्यादा घरों का सर्वे किया जा चुका है। गुरुवार को 895 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं, जबकि इस वर्ष अब तक एक लाख 66 हजार 129 स्लाइड मलेरिया जांच के लिए बनाई जा चुकी हैं। जिले में अब तक मलेरिया के चार मरीज मिले हैं।डेंगू की स्थिति डेंगू की रोकथाम के लिए भी अभिय...