गुड़गांव, सितम्बर 30 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से गुरुग्राम यातायात पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ चलाए गए एक अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने सितंबर महीने के दौरान चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट के दौड़ रहे कुल 514 वाहनों को जब्त किया है। यातायात पुलिस द्वारा यह अभियान एक से 29 सितंबर 2026 तक पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चलाया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील क्षेत्रों में नाकेबंदी कर वाहनों की गहन जांच की गई। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: 10.30 लाख रुपये का जुर्माना बकाया मिलने पर पुलिस ने बाइक को किया जब्त जांच के दौरा...