गुड़गांव, सितम्बर 3 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। गुरुग्राम पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में तीन सितंबर को जिले के सभी पुलिस थानों, चौकियों, यातायात शाखा और क्राइम यूनिट्स में पुलिसकर्मियों ने संविधान और कानून के प्रति निष्ठा की शपथ ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्यों का ईमानदारी, निष्पक्षता, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ पालन करने का संकल्प जताया। पुलिसकर्मियों ने आमजन की सुरक्षा, अपराध की रोकथाम, पीड़ितों को न्याय दिलाने और नागरिकों के साथ मानवीय व्यवहार करने की प्रतिज्ञा ली। सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के मूलमंत्र को दोहराते हुए गुरुग्राम पुलिस ने महिलाओं, बच्चों और सभी नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...