Gurgaon News: गुरुग्राम पुलिस ने एक दिन में काटे 11,368 चालान
गुड़गांव, अक्टूबर 16 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, गौरव चौधरी। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने, दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और सड़कों पर अनुशासन कायम करने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने डिजिटल तकनीक और ज़मीनी निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के रिकॉर्डतोड़ 11,368 चालान काटे गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 3,189 चालान गलत पार्किंग के किए गए। गलत पार्किंग के खिलाफ इस कड़े रुख का मुख्य उद्देश्य सड़कों पर उपलब्ध जगह को खाली कराना और यातायात प्रवाह को सुचारू बनाए रखना है। इसके अलावा, जानलेवा साबित होने वाली गलत दिशा में ड्राइविंग के 772 चालान और लापरवाही से लेन बदलने के 710 चालान किए गए।गुरुग्राम पुलिस इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक और ऑन-फील्ड बल का एक साथ प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.