Gurgaon News: गुरुग्राम के कॉलेजों पर लाखों का विलंब शुल्क बकाया
गुड़गांव, अक्टूबर 17 -- Gurgaon News: गुरुग्राम, साक्षी रावत। दाखिला प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों से वसूले जाने वाले विलंब शुल्क का हिसाब जमा कराने में कॉलेजों की देरी पर उच्चतर शिक्षा विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने प्रदेश के सरकारी सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित कॉलेजों को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी भुगतान नहीं करने वाले कॉलेजों का मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। गुरुग्राम के कॉलेजों के नाम भी विभाग की वर्षवार बकाया सूची में शामिल हैं। जिसमें जिले के कई कॉलेज भी शामिल है। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की लंबित राशि का उल्लेख किया गया है। यह राशि सामान्य शिक्षण शुल्क या कॉलेजों की नियमित फीस नहीं, बल्कि केंद्रीकृत दाखिला प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.