Gurgaon News: गुरुग्राम का कचरा सोहना में डालने के विरोध में आज महापंचायत
गुड़गांव, अक्टूबर 20 -- Gurgaon News: सोहना, नरेश कुमार। गुरुग्राम का कचरा सोहना में डालने पर शहरवासी एकजुट होकर कड़ा विरोध करेंगे। लोगों की बुधवार को महापंचायत होगी। इसमें गुरुग्राम के कचरे को सोहना में न डालने के विरोध में रणनीति बनाई जाएगी। गुरुग्राम से रोजाना करीब 15 हजार मिट्रिक टन कचरा सोहना के वार्ड 13 में बने कूड़ा केन्द्र पर डाला जा रहा। लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में रहने वाले लोगों की बुधवार को कचरा डाले जाने के विरोध में एक महापंचायत होगी। यह महापंचायत भाजपा नेता कार्यालय पर रखी गई है। ताकि महापंचायत शहर के बीच में ही हो और अधिक से अधिक लोग इसमें पहुंच सके।
कचरा डालने के विरोध में महापंचायत वार्डों में बैठकों का दौर शुरू: सोमवार को भाजपा नेता सुभाष बंसल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.