Gurgaon News: गुमशुदा लड़की को बरामद किया
गुड़गांव, जुलाई 26 -- Gurgaon News: गुरुग्राम। गुमशुदा लड़की को ढूंढकर थाना सेक्टर-37 पुलिस ने उसके परिजनों के हवाले कर दिया। शनिवार को एक महिला ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को उसकी 15 साल की बेटी रात के समय बिना बताए घर से चली गई। पुलिस ने लड़की की तलाश में टीमों का गठन किया। लड़की को रेलवे स्टेशन से रविवार सुबह बरामद किया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। गुरुग्राम पुलिस सभी अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें। उन पर सतत निगरानी बनाए रखें। यदि कोई बच्चा भटका हुआ या गुम मिलता है या कोई बच्चा गुम हो जाता है, तो तुरंत डायल-112 या पुलिस थाने में सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.