Gurgaon News: गाड़ी रोककर डंडों से हमला, शीशे तोड़े और जान से मारने की धमकी
गुड़गांव, अक्टूबर 29 -- Gurgaon News: गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। सेक्टर-48 में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ डंडों से मारपीट करने, गाड़ी के शीशे फोड़ने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर बुधवार को सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-33 निवासी गौतम भुटानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को जब वह सेक्टर 48 गुरुग्राम क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने अचानक उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाते, आरोपियों ने गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया और डंडों से जमकर मारपीट की। हमलावरों ने दहशत फैलाने की नीयत से पीड़ित की कार के शीशे भी बुरी तरह तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.